सामग्री - Ingredient
१) नीम के पत्ते - २०० ग्राम
२) तुलसी के पत्ते- २० पत्ते के आस पास
३) कपूर - एक छोटा टुकड़ा
४) फिटकरी - एक छोटा टुकड़ा
५) पानी - १ लीटर
बनाने की विधि ।
सबसे पहले नीम के पत्ते लेंगे , और उन्हें सादे पानी में भीगोएंगे कुछ समय के लिए जिससे उनके ऊपर लगी धुल अच्छी तरह से निकल जाये।
अब इसके बाद हम गैस पर १ लीटर के करीब जो हमने पानी लिया है, वो गर्म करने के लिए रखेंगे।
पानी जब हल्का सा गर्म हो जाये फिर हम उसमे साफ़ किये हुए नीम के पत्ते और तुलसी के पत्ते डालेंगे।
अब इस पानी को हमें पूरी आंच पर जब तक गरम करना है, तब तक की १ लीटर पानी 750 ML या उसके आस पास ना रह जाये।
जिससे हमें ये पता चलता है की पानी अच्छी तरह से उबल गया है, और नीम और तुलसी के पत्ते के
के सारे गुण उसमे समाहित हो गए है। अब हम इसे थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए रखेंगे, ज्यादा ठंडा नहीं करना है, पानी जब गुनगुना रह जाये फिर अब हम उसमे कपूर और फिटकरी को बारीक़ पीस कर उस पानी के घोल में मिला देंगे। और उस बर्तन को पूरी तरह से ढक देंगे कुछ समय के लिए जिससे की कपूर उसमे से उड़ न जाये। अब थोड़ी देर बाद हम बर्तन (तपेली )में से ढक्कन हटा देंगे। अब आप चाहे तो उस घोल को चलनी से छान भी सकते है। और ये अब तैयार हो गया हमारा घरेलु सेनेटाइजर, अब इसे स्प्रे बोतल में भर ले, और इसका उपयोग करे।
तो दोस्तों कैसा लगा आपको ये घरेलु सेनेटाइजर बनाने की एकदम सिंपल विधि।
कमैंट्स बॉक्स में अपने विचार और अपनी राय जरूर डाले। या आप मुझे इ मेल कर सकते है, mukeshchouhan1987@gmail.com पर।
तो मिलते है, आगे कुछ और अच्छी कहानी या टॉपिक को लेकर।
धन्यवाद्।
आपका दोस्त
मुकेश चौहान।
mukeshchouhan1987@gmail.com
#mukneet.blogspot.com

Very good👍👍
ReplyDeleteThanks for reading
ReplyDeleteOky nice per pata hai
ReplyDeleteThanks gajendra ji
DeleteNice
ReplyDeleteThanks
DeleteShandaar
ReplyDeletebahut badiya
ReplyDeleteThanks ... A very useful information ...
ReplyDelete