What is Happiness - खुशी क्या है ?
हेलो दोस्तों में मुकेश आपके लिए लेकर आया हूँ, खुश होने का सबसे आसान तरीका। हम सब खुश तो रहना चाहते है, मगर खुश नहीं रह पाते आखिर ऐसा क्यों ?
तो आइये जानते है - खुश होने का सबसे आसान तरीका।
खुशी एक ऐसा शब्द है जिसको सुनते ही एक Positive Feelings आ जाती है, ख़ुशी अपने अंदर से पैदा होती है। इसे आप स्थाई रूप से नहीं खरीद सकते, इसे आप वसीयत में नहीं पा सकते।
ख़ुशी आपको शिकायत से नहीं मिल सकती।
लेकिन- ..... ख़ुशी आप पैदा कर सकते है, खुशी को आप आज और अभी जी सकते है। आप कही भी खुश रह सकते है। बशर्ते आप खुश रहना चाहे तो।
पूरी ख़ुशी या आधी ख़ुशी जैसी कोई चीज नहीं होती। खुशी सिर्फ ख़ुशी होती है। यदि आप सोचते है की मुझे अमुक चीज हासिल होगी तो में खुश रहूँगा, तो आप जीवन भर असंतुष्ट रहेंगे।
आप आज का धन्यवाद् करते हुए जिंदगी जी सकते है।
आप स्वस्थ है, आपके पास घर है, हसने बोलने के लिए परिवार है, रोजी रोटी कमाने के लिए हुनर है।
साथ देने के लिए दोस्त है, क्या यह खुश रहने का कारण नहीं है। सब कुछ छोड़िये, क्या आप आज तक जिन्दा है, यह ख़ुशी का कारण नहीं है।
लेकिन आज-कल देखने में आ रहा है कि लोग काम करते जा रहे है, लेकिन उसमे ख़ुशी का नामोनिशान तक नहीं है। लोगो के दिल से ख़ुशी कही गायब सी हो गयी है। प्रैक्टिकल बनिए और इस सच को स्वीकार कीजिये कि इस दुनिया में कोई भी शत प्रतिशत सुखी नहीं हो सकता।
इसलिए अपने जीवन के हर क्षण को डट कर जियो, जम कर जियो, ख़ुशी से जियो, मुस्कराहट के साथ जियो।
तो दोस्तों आप ही सोचिये भूत जोकि गुजर चूका है, उस पर हमारा कोई बस नहीं जिसे हम चाह कर भी बदल नहीं सकते, जिससे सिर्फ हम सिख सकते है।
और भविष्य के बारे में चिंता करने से कोई फायदा नहीं, उसके लिए हमें योजना बनानी चाहिए।
अब रही बात वर्तमान की ये हमारे हाथो में है। इसे हम खुलकर जी सकते है, ख़ुशी से जी सकते है। और जिना ही चाहिए।
तो देर किस बात की, ख़ुशी आपके अपने अंदर ही है, इसे तलाशना शुरू कीजिये दोस्तों।
और सही मायने में जीना शुरू कीजिये।
हर वो अच्छा काम जो आपको करना ख़ुशी देता है आज से ही करना शुरू कीजिये।
दोस्तों हम आदतों के गुलाम है, हर काम से नाखुश होना भी एक आदत है। इस आदत को जितनी जल्दी हो सके बदल दीजिये। यही आदत हमें खुश होने में सबसे बड़ी बाधा है। खुश होने के लिए किसी पर निर्भर होने की कोई जरुरत नहीं होती। ख़ुशी को अपने अंदर से ही ढूंढ निकालिये।
खुश रहना भी जब हमारी आदत में आ जायेगा तो जीवन जीना और आसान हो जायेगा।
दोस्तों आप अपनी राय और अपने विचार मुझे जरूर कमैंट्स करे। आप आपके सुझाव भी मुझे
इ मेल कर सकते है। अगर यह ब्लॉग आपको पसंद आया हो तो प्लीज अपने दोस्तों से जरूर शेयर करें।
धन्यवाद्।
आपका दोस्त
मुकेश चौहान
E Mail ID- mukeshchouhan1987@gmail.com


No comments:
Post a Comment