Search This Blog

Monday, June 7, 2021

What is difference between RAM and ROM - रेम और रोम में क्या अंतर है।

क्या आप जानते हैं RAM और ROM में क्या अंतर है?

हेलो दोस्तों,

तेजकमल कम्प्यूटर्स ब्लॉग में आपका स्वागत है। हमसे अक्सर कंप्यूटर के अंतर्गत एक सवाल पूछा जाता है की कंप्यूटर के अंदर रेम (RAM) और रोम(ROM) क्या होती है ?  ये कितने प्रकार की होती है ? और इनका उपयोग क्या है कंप्यूटर के अंदर, तो आइये जानते है-

कंप्‍यूटर की संरचना के अनुसार मेमोरी (Memory) कंप्यूटर का वह भाग है जो यूजर द्वारा इनपुट किये डाटा और प्रोसेस डाटा को संगृहीत करती है, मेमोरी (Memory) में डाटा, सूचना, एवं प्रोग्राम प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहते है और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उपलब्ध रहते है । इसे प्राइमरी मेमोरी (Primary Memory) या मुख्य मेमोरी भी कहते हैं,  प्राइमरी मेमोरी (Primary Memory) दो प्रकार की होती है रैम (RAM) यानि Random Access Memory और रोम (ROM) यानि Read Only Memory यहां हम रैम यानि Random Access Memory के बारे में जानने वाले हैं !





RAM क्या है (Random Access Memory)

इस मेमोरी (Memory) को कम्प्‍यूटर की अस्‍थाई मेमोरी भी कहते हैं, इसमें कोई भी डाटा स्‍टोर नहीं रहता है, जब तक कंप्‍यूटर ऑन रहता है तब तक रैम में डाटा या प्रोग्राम अस्थाई रूप से संगृहीत रहता है, और कंप्‍यूटर प्रोसेसर आवश्‍यक डाटा प्राप्‍त करने के लिये इस डेटा का उपयोग करता है और जैसे ही आप कंप्‍यूटर शट डाउन करते हैं वैसे ही सारा डाटा डिलीट हो जाता है । इस रैम को (Volatile Memory) भी कहते हैं ।

 

रैम (RAM) कितने प्रकार की होती है ?

रैम तीन प्रकार की होती है -

(1) डायनेमिक रैम (Dynamic RAM)

(2) सिंक्रोनस रैम (Synchronous RAM)

(3) स्‍टैटिक रैम (Static RAM)


1- डायनेमिक रैम (Dynamic RAM)

इसे DRAM के नाम से जाना जाता है, DRAM में डाटा मेमोरी सेल में स्‍टोर होता है, प्रत्‍येक मेमोरी सेल में एक ट्रांजिस्टर और एक कैपेसिटर होता है, जिसमें थोडा थोडा डाटा स्‍टोर किया जाता है लेकिन लगभग 4 मिली सेकेण्‍ड बाद मेमोरी सेल नियंत्रक मेमोरी को रिफ्रेश करते रहते हैं रिफ्रेश करने का अर्थ है कि वह डाटा को रीराइट करते हैं, इसलिये DRAM काफी धीमी होती है, लेकिन यह अन्य मेमोरी के मुक़ाबले कम बिजली खाती है और लंबे समय तक खराब नहीं होती है

2- सिंक्रोनस रैम (Synchronous RAM)

सिंक्रोनस रैम DRAM से ज्‍यादा तेज होती है वजह है कि यह DRAM से ज्‍यादा तेजी से रिफ्रेश होती है, सिंक्रोनस रैम CPU Clock Speed के साथ रिफ्रेश होती है, इसलिये ज्‍यादा तेजी से डाटा स्थानांतरित कर पाती है ।

3- स्‍टैटिक रैम (Static RAM)

इसे SRAM के नाम से जाना जाता है, Static RAM कम रिफ्रेश होती हैं लेकिन यह डाटा को मेमोरी में अधिक समय तक रख पाती है, यह डाटा को तब तक स्‍‍टोर रखती है जब तक सिस्‍टम को करंट मिलता रहता है यह बहुत तेजी से डाटा को Access करती है  स्‍टैटिक रैम (Static RAM) को जब तक रिफ्रेश नहीं तब तक डाटा स्‍टोर रहता है ।

=========================================================================

ROM क्या होती है और क्या रोम आपके कंप्यूटर के लिए उपयोगी होती है और इसके अलावा रोम कितने प्रकार की होती है तो आईये जानते हैं रोम क्या है और रोम के प्रकार -

 

रोम का फुल फॉर्म (rom full form) क्या है ?

ROM का फुल फॉर्म या पूरा नाम Read Only Memory होता है और जैसा कि इसके नाम से पता चलता है इसमें स्‍टोर डाटा को केवल रीड किया जा सकता है उसे मिटाया या दोबारा नहीं लिखा जा सकता है ।

 रोम क्या है – What is ROM

कंप्यूटर में दो प्रकार की मेमोरी होती हैं प्राइमरी मेमोरी और सेकेंडरी मेमोरी, प्राइमरी मेमोरी में हमने आपको रैम के बारे में जानकारी दी थी रैम की तरह ही रोम भी कंप्यूटर की एक प्राइमरी मेमोरी है जिसे हम रीड ओनली मेमोरी (Read Only Memory) भी कहते हैं । रोम का प्रयोग कंप्यूटर में फर्म वेयर (Firmware) सॉफ्टवेयर को स्टोर करने के लिए किया जाता है फर्म वेयर (Firmware) सॉफ्टवेयर कंप्यूटर में उस समय इंस्टॉल किए जाते हैं जिस समय उनको फैक्ट्री में बनाया जाता है ।

रोम की विशेषता Characteristic of Read-Only Memory

कंप्यूटर की पावर ऑफ करने के बाद भी ROM के कंटेंट डिलीट नहीं होते हैं और इसी वजह से रोम को नॉन वोलेटाइल भी कहा जाता है नॉन वोलेटाइल ऐसी मेमोरी को कहा जाता है जिनमें डाटा लाइट जाने के बाद भी नष्ट नहीं होता है । यानि रोम भी एक नॉन वोलेटाइल मेमोरी (non-volatile memory) है । रोम में स्थित डाटा को ना तो परिवर्तित किया जा सकता है और ना ही बदला जा सकता है, अगर बदलने की जरूरत भी हो तो इसमें बहुत कठिनाई होती है रोम में कोई भी डाटा या प्रोग्राम यूजर के द्वारा नहीं लिखा जाता है इसमें जो भी प्रोग्राम इंस्टॉल किए जाते हैं जैसे कि फर्म वेयर (Firmware) उन्हें मैन्युफैक्चरिंग के समय ही इसमें इंस्टॉल कर दिया जाता है यानी रोम में स्थाई तरह के प्रोग्राम और अन्य सूचनाओं को स्टोर किया जाता है जिन्हें कभी भी बदला नहीं जा सकता है अगर बदला भी जाएगा तो एक विशेष प्रकार के सॉफ्टवेयर की आवश्यकता होगी । 

रोम के प्रकार – Types of ROM

ROM 3 प्रकार के होते हैं जो कि इस प्रकार हैं-

(1) PROM

(2) EPROM

(3) EEPROM

(1) PROM – (PROGRAMABLE READ ONLY MEMORY)

यह एक ऐसी ROM होती है जिसमें प्रोग्रामों की सहायता से सूचनाओं को ROM में स्थाई रूप से स्टोर कर दिया जाता है और PROM की एक विशेषता होती है इसे केवल एक ही बार प्रोग्राम किया जा सकता है और प्रोग्राम करने के बाद इसको इरेज़ नहीं किया जा सकता है और ना ही प्रोग्राम को अपग्रेड किया जा सकता है ।

(2) EPROM-(ERASABLE AND PROGRAMABLE READ ONLY MEMORY)

ई पी रोम एक ऐसी मेमोरी होती है जिसे इरेज़ किया जा सकता है और दोबारा से प्रोग्राम भी किया जा सकता है जब ई पी रोममें कोई प्रोग्राम स्टोर किया जाता है तो उसे चिप में ही रखी गई विद्युत धारा द्वारा स्थाई रखा जाता है ई पी रोम के अंदर विद्युत धारा से चार्ज करके प्रोग्राम स्टोर किए जाते हैं जो चार्ज इस चिप में डाला जाता है वह 10 वर्षों से भी अधिक समय तक रहता है क्योंकि उसे बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिलता है अगर ई पी रोम स्टोर प्रोग्रामों को हटाना हो या मिटाना हो तो अल्ट्रावायलेट लाइट (Ultraviolet light) का प्रयोग करके ही मिटाया जा सकता हैलगभग 40 मिनट तक अल्ट्रावॉयलेट लाइट का इस्तेमाल किया जाता है इस रोम को इरेज़ करने के लिए ।

(3) EEPROM-(ELECTRICALLY ERASABLE AND PROGRAMABLE READ ONLY MEMORY)

ई ई पी रोम कि यह खासियत होती है कैसे 10000 बार इरेज़ किया जा सकता है और प्रोग्राम किया जा सकता है इसको प्रोग्राम करने में और इरेज करने में लगभग 10 मिली सेकंड का समय लगता है ई ई पी रोम एक ऐसी रोम है जिसे फिर से प्रोग्राम करने के लिए सर्किट से हटाने यह निर्माता के पास भेजने की कोई जरूरत नहीं है कोई एक विशेष सॉफ्टवेयर द्वारा इसे कंप्यूटर में ही प्रोग्राम किया जा सकता है ।



हम यहाँ कंप्यूटर से सम्बंधित जानकारिया सरल शब्दों में आप तक ब्लॉग के माध्यम से लाते रहेंगे,अगर आप कंप्यूटर से संबंधित कोई अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो ब्लॉग के निचे कमेन्ट कर के बता सकते है। 

ब्लॉग पर हमारे साथ बने रहने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद्। 


आपका अपना 

तेजकमल कम्प्यूटर्स (क्षिप्रा)

TEJKAMAL COMPUTERS (KSHIPRA)

Cell# +91 98934 64470